क्या भारत में 5G के आगमन के साथ दरों में होंगी बढ़ोतरी।

क्या भारत में 5G के आगमन के साथ दरों में होंगी बढ़ोतरी तो इसका जवाब है जी हां दोस्तों भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक बड़ा परिवर्तन का संकेत मिल रहा है। 5G सेवाओं के आगमन के साथ, मोबाइल रिचार्जों की कीमतों में वृद्धि की उम्मीद है। इस नई रणनीति के पीछे कई कारण हैं, जो टेलीकॉम कंपनियों के लिए लाभ दायक हैं।

टेलीकॉम कंपनियों की मजबूरी और उपभोक्ता

भारत में जब पहली बार 5G लांच करने में आया तो इन कंपनियों को 5G सेवा प्रदान करने के लिए बड़ा अमाउंट खर्च करना पड़ा था ऐसा बैंक ऑफ़ अमेरिका का कहना है और अनलिमिटेड प्लांस की वजह से कंपनियों को निवेश से कम लाभ हुआ और इसी की भरपाई करने के लिए टैरिफ में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया जा रहा हैं और भारतीय उपयोगकर्ताओं की मांग मोबाइल सेवाओं में तेजी से बढ़ रही है। लोग अब अधिक डेटा और तेज इंटरनेट की जरूरत महसूस कर रहे हैं, जो कि 5G के आने के साथ और भी बढ़ गई हैं और बढ़ती जा रही हैं । इससे टेलीकॉम कंपनियां अपनी सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अधिक निवेश कर रही हैं, जिसका परिणाम है कीमतों में वृद्धि।

मोबाईल रिचार्ज में 17% की बढ़ोतरी 

क्या भारत में 5G के आगमन के साथ दरों में होंगी बढ़ोतरी।

मोबाइल सर्विस की टैरिफ में भारत में आगामी जून-जुलाई के दौरान 15-17% की बढ़ोतरी की जा सकती है, इसके साथ ही 5G सेवा के लिए 5-10% अतिरिक्त शुल्क भी लिया जा सकता है। यह बढ़ोतरी कई टेलीकॉम कंपनियों द्वारा की जा रही है। अनलिमिटेड डाटा पैक पर भी कोई नियम लागु किया जा सकता है 
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की रिपोर्ट
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की रिपोर्ट के अनुसार, इस बढ़ोतरी का निर्णय जून-जुलाई के दौरान लिया जा सकता है। इससे पहले भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने नवंबर 2021 में भी टैरिफ में बढ़ोतरी की थी

मोबाइल रिचार्ज कितना बढ़ जाएगा

मार्केट शेयर के हिसाब से देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल तीन साल में 'रेवेन्यू पर यूजर' (RPU) यानी प्रति यूजर औसत कमाई 208 रुपए से बढ़ाकर 286 रुपए तक ले जाना चाहती है। इसके लिए टैरिफ में करीब 55 रुपए की बढ़ोतरी कंपनी कर सकती है। वहीं जियो अपने टैरिफ में इस साल औसतन 15% की बढ़ोतरी कर सकती है।
यहां कुछ कंपनियों के मार्केट शेयर और आईपीयू की जानकारी दी गई है
कंपनीमार्केट शेयर%आरपीयू
रिलायंस जियो40.14₹181.70
भारती एयरटेल32.97₹208.00
वोडाफोन-आइडिया18.93₹145.00
बीएसएनएल7.78₹60.61

1GB डाटा के लिए कितने ₹ खर्च करता है भारतीय नागरिक

मोबाइल टैरिफ में पिछली बढ़ोतरी नवंबर, 2021 में की गई थी। उस समय वोडाफोन आइडिया ने करीब 20%, एयरटेल और जियो ने 25% टैरिफ बढ़ाया था।
केबल. को. यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नागरिक को 1GB डेटा के लिए औसतन 13.34 रुपए चुकाने पड़ते हैं।
केबल.को.यूके कंपनी एक वेबसाइट है जो विभिन्न देशों में इंटरनेट सेवा की मूल्य तुलना करती है
देशमूल्य (रुपये)
इजराइल₹1.67
इटली₹7.26
फिजी₹7.34
सैन मारिनो₹8.17
कंबोडिया₹10.01
पाकिस्तान₹10.84
भारत₹13.34
किर्गिस्तान₹14.18
फ्रांस₹16.68
कोलंबिया₹16.68
इस तालिका का स्रोत Cable.co.uk है, जो सितंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था।

TRAI के अनुसार भारतीय मोबाईल सब्सक्राइबर्स

टेलीकॉम कंपनियों का लेखा-जोखा रखने वाली संस्था टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के फरवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2024 के मुकाबले फरवरी में देशभर में 39,30,625 मोबाइल सब्सक्राइबर्स बढ़े। जनवरी में जहां देशभर में 116.07 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स थे, फरवरी में उनकी संख्या बढ़कर 116.46 करोड़ हो गई।Conclusion
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में 5G के आगमन के साथ होने वाली मोबाइल रिचार्जों में बढ़ोतरी का निर्णय एक प्रमुख संकेत है। यह नई दरें उपभोक्ताओं को अधिक खर्च करने पर मजबूर कर सकती है, लेकिन साथ ही इस सेक्टर में नए तकनीकी उत्पादों और सेवाओं के प्रवेश से उपभोक्ताओं को भी अधिक लाभ हो सकता है। सेवाएं में गुणवता,व्यापक आपूर्ति, और डिजिटल उद्योग में कुछ सकारात्मक आशाएं दिखा रहे हैं। हालांकि, उचित सेवा की प्रतिष्ठा, प्राइवेसी की चिंताएं, और डिजिटल विभाजन जैसे कुछ चुनौतियों को भी ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है। इस संदेश के साथ, हमें सुनिश्चित करना होगा कि नई दरें और नई सेवाएं उपभोक्ताओं के हित में हों, साथ ही उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। इसके अलावा, सेक्टर में नए और नवाचारी तकनीकी उत्पादों के लिए अधिक निवेश करना और उन्हें सार्थक रूप में उपयोग करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस रूप में, भारतीय टेलीकॉम सेक्टर को उपभोक्ताओं के हित में और सकारात्मक उजवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विश्वास दिया जा सकता है।
FAQ:
Q.क्या भारत में 5G सेवाओं के आगमन के साथ मोबाइल रिचार्जों में वृद्धि की जा रही है ?
A.भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में 5G और 6G के आगमन के               साथ,मोबाइल रिचार्जों में वृद्धि की उम्मीद है।

Q.क्या 5G सेवाओं के लिए टैरिफ में बढ़ोतरी की जा रही है?
A.5G सेवाओं के लिए टैरिफ में 5-10% अतिरिक्त शुल्क लिया        जा सकता है।

Q.मोबाइल रिचार्ज में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?
A.मोबाइल सर्विस की टैरिफ में भारत में 15-17% की बढ़ोतरी         की जा सकती है।

Q.मोबाइल रिचार्ज में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी पिछली      बार?
A.पिछली बार नवंबर 2021 में वोडाफोन आइडिया ने करीब          20% एयरटेल और जियो ने 25% टैरिफ बढ़ाया था।

Q.1GB डेटा के लिए भारतीय नागरिक कितने रुपए खर्च करता है?
A.भारतीय नागरिक 1GB डेटा के लिए औसतन 13.34 रुपए खर्च करता है।

Q.क्या अनलिमिटेड डेटा बंद हो जाएगा?
A.एयरटेल और जियो अपने प्रीमियम यूजर को दे रही                    अनलिमिटेड डेटा पर कुछ मानक तय कर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.